फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समन लेकर गए पुलिसकर्मी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
समन लेकर गए पुलिसकर्मी को पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के लाल क्वार्टर के पास आरोपी का समन लेकर गए हेड कांस्टेबल ने कुछ युवकों से पता पूछा तो उन्होंने उनके साथ गाली गलौज कर पिटाई कर दी। इससे पुलिसकर्मी की अंगुली में चोट लग गई। पुलिसकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस को देने के लिए जेब से मोबाइल निकाला तो मोबाइल लूट लिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित पुलिसकर्मी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित हेड कांस्टेबल सर्वेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी ड्यूटी समन नोटिस तामिल करने में लगी थी। मंगलवार को लाल क्वार्टर के पास वह समन लेकर गए तो रास्ते में खड़े कुछ युवकों से उन्होंने पता पूछा। इतने में युवकों ने उनके साथ गाली गलौज कर पिटाई कर दी। पीड़ित ने उनका नाम पूछा तो उनमें से एक युवक ने अपना नाम आकाश उर्फ जुल्मी बताया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें