फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से पटरी पर लौटेंगी शताब्दी समेत कई ट्रेनें

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिर से पटरी पर लौटेंगी शताब्दी समेत कई ट्रेनें
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना कर्फ्यू खत्म होने के बाद अब रेलवे ने भी लंबी दूरी की ट्रेनों की बहाली शुरू कर दी है। कोरोना संक्रमण के दौरान यात्रियों की संख्या बेहद कम हो जाने की वजह से इन ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। अब अगले सप्ताह से अधिकांश ट्रेनें फिर से पटरी पर लौटने लगेंगी। इनमें कई रूटों पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं। इन ट्रेनों के दोबारा चलने से सिर्फ गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि नोएडा के यात्रियों को भी सहूलियत होगी।
नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक 21 जून से नई दिल्ली-कालका-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस (02011-02012), नई दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (02017-02018), दिल्ली-कोटद्वार सिद्धबली स्पेशल एक्सप्रेस और दिल्ली जंक्शन-देहरादून एक्सप्रेस स्पेशल फिर से दौड़ने लगेंगी। वहीं देहरादून से दिल्ली जंक्शन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 22 जून से शुरू होगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 जून से और आनंद विहार-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 18 जून से शुरू हो चुका है। बीते दिनों शुरू की गई कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी के फेरे भी रेलवे ने बढ़ा दिए हैं। इस ट्रेन को सप्ताह में चार दिन के लिए शुरू किया गया था, अब इसका संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। 21 जून से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रविवार को कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी नहीं चलेगी। इसके अलावा मालदा टाउन-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 25 जून से, सियालदह-आनंद विहार एक्सप्रेस स्पेशल 29 जून से, हावड़ा-बीकानेर स्पेशल 28 जून से और कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 02549 एक जुलाई से और 02550 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या स्पेशल 3 जुलाई से दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

देहरादून अक्सर आनाजाना पड़ता है। इस रूट पर ट्रेनों का संचालन करीब दो माह से बंद था। इसकी वजह से सफर नहीं कर पा रहे थे। अब ट्रेनों के चलने की घोषणा हो गई है तो देहरादून जाने के लिए रिजर्वेशन भी करा दिया है। - आदित्य, यात्री
विज्ञापन

ट्रेनों का दोबारा संचालन किया जाना सही है, लेकिन कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराया जाना चाहिए। ट्रेनों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सीटों की बुकिंग होनी चाहिए। - रोहित, गोविंदपुरम निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें