दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का काम शुरू, पहले चरण के दोबारा मांगे टेंडर
गाजियाबाद। दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण (यूपी बॉर्डर से बागपत बॉर्डर) के निर्माण का काम शुरू हो गया है। इस चरण में एलिवेटेड रोज का भी निर्माण होना है, जिसके लिए पिलर बनाए जाने का काम निर्माण कंपनी से सबसे पहले शुरू किया है। वहीं, पहले चरण (सराय खाले खां से यूपी बॉर्डर) को लेकर दोबारा से टेंडर मांगे गए हैं जो जून के दूसरे सप्ताह में खोले जाने है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) का कहना है कि पहले दो चरण का काम निर्धारित अवधि मार्च 2023 तक पूरा किया जाएगा। भले ही पहले चरण में दोबारा से टेंडर मांगे जाने के कारण काम पिछड़ रहा हो।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का काम अब बस अंतिम दौर में हैं। अलीगढ़ रेल लाइन पर ओवर ब्रिज बनाने का काम बाकी है। ऐसे में अब एनएचएआई का सारा ध्यान दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के निर्माण पर है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। दूसरे चरण में टेंडर जारी होने के बाद निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। कुछ महीने पहले एनएचएआई ने पहले और दूसरे चरण को लेकर टेंडर जारी किए थे। पहले चरण का टेंडर गैमन इंफ्रास्ट्रेक्चर प्रोजेक्टर लिमिटेड और दूसरे चरण का काम गायत्री प्रोजेक्ट लिमिटेड ने हासिल किया था। टेंडर मिलने के बाद दोनों कंपनियों को 60 से 90 दिन के अंदर एक्सप्रेसवे पर काम शुरू करना था लेकिन उससे पहले तकनीकी पहलुओं को पूरा करने के बाद गैमन इंफ्रास्ट्रेक्टर ने पहले चरण के निर्माण से हाथ पीछे खींच लिया। इसके बाद एनएचएआई ने दोबारा से टेंडर मांगे हैं।
एक्सप्रेसवे से दो घंटे में पहुंच सकेंगे देहरादून
केंद्र सरकार के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्टर को मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्षण रखा है। पहले दो चरण के बाद बागपत बॉर्डर से सहारनपुर तक तीसरी और फिर सहारनपुर से देहरादून तक चौथे चरण का निर्माण होना है। तीसरे और चौथे चरण में जमीन खरीदी की प्रक्रिया लगभग हो चुकी है। बाकी सड़क निर्माण को लेकर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) के साथ टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने पर काम चल रहा है। मौजूदा वक्त में दिल्ली से देहरादून के बीच की दूरी 248 किलोमीटर है जो एक्सप्रेसवे बनने पर घटकर 182 किलोमीटर हो जाएगी। अभी देहरादून जाने में पांच से सात घंटे का वक्त लगता है जो एक्सप्रेसवे बनने पर घटकर दो घंटे हो जाएगा।
---------------
वर्जन
एक्सप्रेसवे के दूसरे चरण में निर्माण शुरू हो गया है। जून पहले हफ्ते से निर्माण में और तेजी आएगी। बाकी पहले चरण को लेकर टेंडर मांगे गए हैं जो जून में खुलना है। हमारा लक्ष्य मार्च 2023 तक पहले दो चरण का एक्सप्रसवे तैयार करने का है जिसे पूरा कर लिया जाएगा। - मुदित गर्ग, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई