कोरोना संक्रमित व्यक्ति की इलाज नहीं मिलने से मौत, आहत पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खाया, गंभीर
मोदीनगर। एक कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम को आर्थिक तंगी के चलते कोरोना संक्रमित इलाज नहीं मिलने के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई। पति की मौत से आहत उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालात में महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक कॉलोनी में 37 वर्षीय एक व्यक्ति अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था। गत 25 अप्रैल को उक्त व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो गया। पहले तो उक्त व्यक्ति को इलाज में घर पर ही चलता रहा। लेकिन हालात बिगड़ने में उसे मुजफ्फरनगर स्थित मेड़िकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेड़िकल कॉलैज में बीस दिन तक उक्त व्यक्ति इलाज चलता रहा। इलाज में होने वाले खर्च का इंतजाम नहीं करने के कारण उसे वहां से डिस्चार्ज कर गया। परिजन उक्त व्यक्ति को लेकर घर आ गया। परिजनों ने किसी तरह से बृहस्पतिवार को पैसे की व्यवस्था की और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए नोएड़ा एम्बूलेंस में लेकर चल दिए। जब वह बीच रास्ते में पहुंचे तो उक्त व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पति की मौत के खबर सुनते ही पत्नी बेसुध हो गए और अपने कमरे में चली गई। बताया जा रहा है कि महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला की हालात अभी भी गंभीर बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पति के इलाज परिवार की जमापूंजी खत्म हो गई और कुछ कर्ज भी हो गया। लोगों का कहना है कि अब परिवार का लालन पालन कैसे होगा।