फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने गई पुलिस से अभद्रता, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने गई पुलिस से अभद्रता, वीडियो वायरल
विज्ञापन

मोदीनगर। कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को मेडिकल स्टोर, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर बाकी अन्य दुकान खोलने की अनुमति नहीं है। फिर भी आवश्यक वस्तुओं की दुकान की आड़ में अन्य दुकानदार भी अपनी दुकान खोले रखते है। रविवार को गोविंदपुरी बाजार में दुकान बंद कराने पहुंचे चौकी प्रभारी से लोगों ने अभद्रता की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

गोविंदपुरी पुलिस चौकी प्रभारी मय पुलिस फोर्स के बाजार में दुकान बंद कराने पहुंचे। वहां खुले में घूम रहे लोगों को उन्होंने घर जाने को कहा। वह गोविंदपुरी बाजार में पहुंचे तो एक युवक ने अपनी दुकान खोल रखी थी। पुलिस ने दुकान बंद करने को कहा तो आरोपी ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गयी। पुलिस के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौकी प्रभारी राजेश बाबू का कहना है कि युवक को बताया कि आवश्यक सामग्री की दुकान खोलने के समय निर्धारित है। मोदीनगर एसएचओ मुनेंद्र सिंह का कहना है कि दुकानदार रवि के खिलाफ कोरोना अधिनियम उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें