फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले सिर्फ 6 संक्रमित, संक्रमण दर हुई 1.15 फीसदी

विज्ञापन
एमएमजी अस्पताल में वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। - फोटो : SHAHIBABAD
विज्ञापन
जिले में मिले सिर्फ 6 संक्रमित, संक्रमण दर हुई 1.15 फीसदी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना टीकाकरण शुरू होने के बाद संक्रमण में कमी आना शुभ संकेत है। संक्रमण की चपेट में सोमवार को सिर्फ छह लोग आए। 23 लोगों को संक्रमण मुक्त किया गया है। जबकि रविवार को भी सिर्फ पांच मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आने से अब 99 फीसदी कोविड बेड खाली पड़े हैं। जनवरी 2021 में संक्रमण की दर घटकर 1.15 फीसदी रह गई। नवबंर 2020 में 4.14 फीसदी और दिसंबर में 2.99 थी। वहीं अब तक जिले में 26467 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 26152 डिस्चार्ज हो चुके हैं। 213 मरीजों का इलाज चल रहा है। 102 की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी दो माह तक किसी भी स्थिति में लापरवाही न की जाए, क्योंकि संक्रमण कम हुआ है, खतरा टला नहीं है। वर्तमान में सिर्फ 213 मरीजों का इलाज चल रहा है, इनमें में भी 65 मरीज अस्पताल में हैं, अन्य होम आइसोलेशन में हैं। शासन स्तर से प्रतिदिन 3250 टेस्ट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। नवंबर में टेस्ट की संख्या लगभग 6 हजार थी। दिसंबर में औसतन चार हजार जाएंच प्रतिदिन की जा रही थी। एंटीजन किट की कमी और शासन की ओर से टेस्ट की संख्या निर्धारित किए जाने के बाद वर्तमान में औसतन तीन हजार जांच हो रही है। कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी लगातार कम हो रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित दो कोविड अस्पतालों में 500 बेड हैं, जिसमें सिर्फ नौ कोरोना संक्रमित भर्ती हैं। इस समय अस्पताल में एक दिन में एक या दो मरीज भर्ती होते हैं। पिछले एक माह में दस से ज्यादा संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं हुए। निजी कोविड अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज यशोदा कौशांबी में भर्ती हैं। जबकि कई निजी अस्पतालों में पिछले एक महीने से कोई मरीज भर्ती नहीं हुआ। वर्तमान में एमएमजी कोरोना लैब में प्रतिदिन 650 जांच की जा रही है, जबकि नोएडा जांच के लिए 2500 सैंपल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह रही संक्रमण की दर
सितंबर - 5.92
अक्तूबर - 4.03
नवंबर - 4.14
दिसंबर - 2.99
जनवरी 2021--1.15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें