फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी की हत्या के लिए घनश्याम खरीदकर लाया था नया चाकू, पायदान में था छिपाया; बेटे ने खोले कई राज

Wed, 04 Mar 2026 11:00 AM IST
Akash Dubey रिची कुमार, अमर उजाला, लोनी (गाजियाबाद)

सार

मंगलवार दोपहर घनश्याम ने पत्नी मीनू की चाकू से हत्या कर दी और बेटी हिमांशी को घायल कर दिया। आरोपी ने हत्या के लिए नया चाकू पहले ही खरीदा था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंगाई-पुताई करने वाले घनश्याम ने जिस चाकू से पत्नी मीनू और बेटी पर हमला किया, वह उसे कई दिन पहले खरीद कर लाया था। आरोपी ने चाकू को पायदान के नीचे छिपाया कर रखा और घटना के दौरान पत्नी पर हमला करके जान ले ली। पुलिस का अनुमान है कि आरोपी ने पहले ही हत्या की साजिश रच रखी थी। चूंकि घर में पहले जो चाकू था उसे मीनू ने फेंक दिया था। लेकिन हत्या के मंसूबे से वह नया चाकू खरीदकर लाया था। हालांकि इससे पहले भी आरोपी अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास कर चुका था। इस बात की तस्दीक मीनू के बेटे दिवांग ने पुलिस के सामने की।

विज्ञापन

जांच के दौरान मीनू के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता आए दिन झगड़ा-विवाद करते थे और कई बार पहले भी चाकू से हमला कर मां को घायल कर दिया था। पीड़ित ने बताया कि उनकी मां घरेलू सहायिका थी। जबकि उनके पिता रंगाई-पुताई का काम करते थे, लेकिन मां कई घरों में काम करके उनसे ज्यादा रुपये कमा लेती थी तो वह उस पर संदेह करते थे। 

यह संदेह उनके दिल में घर कर गया था और इसी बात को लेकर अकसर मारपीट भी करते थे। पुलिस ने बताया कि जिस तरह घटना को अंजाम देने के लिए नया चाकू खरीदकर लाया गया था। उससे साफ है कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए पहले ही साजिश की थी। 

हत्या करने के बाद 7 मिनट तक पत्नी को निहारता रहा आरोपी 
घनश्याम ने  पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और बेटी भी पेट में चाकू लगने से घायल हो गई तो करीब 7 मिनट तक वह घर पर खड़ा होकर दोनों को निहारता रहा। इसके बाद उसने खुद पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर कहा कि उसने अपनी पत्नी पर चाकू मारकर हत्या कर दी है और वह खून से लथपथ पड़ी है। उसके साथ ही बेटी भी चाकू लगने से घायल हो गई है।

पुलिस कंट्रोल रूम की ओर से जब घर का पता पूछा तो उसने मोबाइल फोन बंद कर लिया। काफी देर तक पुलिस घर का पता करने के लिए भटकती रही। लेकिन कुछ देर बाद पड़ोस के लोगों ने भी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो मौके पर पहुंची। अंकुर विहार एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को र बुलाकर नमूने लिए गए है। घनश्याम के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह था मामला
गाजियाबाद स्थित डीएलएफ एमएम रोड स्थित फ्लैट में मंगलवार दोपहर घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पुताई का काम करने वाले घनश्याम ने पत्नी मीनू (50) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मां को बचाने आई छोटी बेटी हिमांशी पर भी उसने चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद मोबाइल फोन बंद करके फरार हो गया।

खून से लथपथ मिलीं मां-बेटी
घटना अंकुर विहार थाना क्षेत्र की है। अंकुर विहार एसीपी ज्ञान प्रकाश राय के अनुसार, दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मीनू और हिमांशी को खून से लथपथ पाया। दोनों को तत्काल 50 सैय्या बेड अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान मीनू की मौत हो गई। हिमांशी की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके पेट पर चाकू के जख्म हैं।

पत्नी पर करता था शक
मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली मीनू पति घनश्याम, बड़ी बेटी भावना, छोटी बेटी हिमांशी और बेटे दिवांग के साथ रहती थी। भावना दिल्ली के बुराड़ी में नौकरी करती है, वह घटना के समय अपने कार्यस्थल पर थी। घर पर हिमांशी व दिवांग मौजूद थे। एसीपी ने बताया, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घनश्याम पत्नी पर शक करता था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस की टीमें घनश्याम की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन

मां को बचाने के लिए पिता से भिड़ी
हिमांशी ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर की छात्रा है। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि मां के साथ पिता मारपीट कर रहे थे। अचानक उन्होंने चाकू निकालकर मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। पहला वार होते ही हिमांशी मां से लिपट गई। वह जान की भीख मांगने लगी, लेकिन आरोपी लगातार हमला करता रहा। जब बेटी ने चाकू पकड़ने की कोशिश की तो उसके पेट में भी चाकू घोंप दिया। इससे हिमांशी जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें