उन्होंने बताया कि हर तीन महीने पर संगठन के समन्वय की बैठक होती है। इस बार मुख्यमंत्री के आने की भी संभावना है। हालांकि क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र और संघ के अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। संगठन के समन्वय को और बेहतर बनाने पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे से बैठक शुरू होगी और केवल संघ-संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। इसमें भाग लेने वालों की सूची बुधवार को जारी हो जाएगी।
मुख्यमंत्री के शहर में आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के आने की सूचना पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार दोपहर बाद होली चाइल्ड चौराहे से कालका गढ़ी जाने वाले रोड पर साफ सफाई और रंग रोगन का काम चलता रहा। हालांकि मुख्यमंत्री के दौरे की आधिकारिक सूचना देने से अधिकारी बचते रहे।