फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची को गाड़ी से कुचला: गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Sun, 01 Sep 2024 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। केला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक बच्ची को कुचल दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद नगर निगम के टेंपो ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कैला भट्टा वार्ड नंबर 93 में नगर निगम के टेंपो चालक ने एक बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।बच्ची को अभी संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची को किस तरह से टेंपो चालक ने कुचल दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैला भट्टा के इस्लाम नगर में दो साल की बच्ची एलिना दोपहर के 12 बजे अपनी बहन के साथ घर के बाहर खड़ी थी। तभी नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक ने बच्ची को टक्कर मारकर गाड़ी ऊपर से उतार दी। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें