फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: गोल्फ लिंक सोसायटी में दूसरे दिन 59 लोगों की हुई जांच

Thu, 07 Apr 2022 04:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए 28 नमूने लखनऊ भेजे गए हैं। बता दें बुधवार को सोसायटी में बच्चों की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर इलाज किया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की गोल्फ लिंक सोसायटी में दूसरे दिन 59 लोगों की जांच की गई। इसमें 38 बच्चे 13 महिलाएं तीन पुरुष और पांच बुजुर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आर के गुप्ता ने बताया कि 26 लोगों की हेपेटाइटिस जांच और 6 बच्चों के स्टूल टेस्ट के लिए सैंपल मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। सोसायटी में पानी के लिए गए नमूनों में दो फेल आए हैं। दोनों पानी के टैंक से लिए गए थे। इसके अलावा घरों में लिए गए 6 नमूने पास आए हैं।
विज्ञापन


कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए 28 नमूने लखनऊ भेजे गए हैं। बता दें बुधवार को सोसायटी में बच्चों की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जाकर इलाज किया था। खून और पानी की जांच के लिए नमूने लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें