फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा गाजियाबाद में अपराध: दिनदहाड़े सुनार की दुकान में लूट के इरादे से घुसे नकाबपोश, बेटे के पेट में लगी गोली

Thu, 07 Apr 2022 02:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज घटनास्थल पर पहुंचे और व्यापारी से जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी से घटना की जानकारी लेते एसएसपी मुनिराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। गुरुवार को दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाश राकेश मार्ग स्थित बनवारी लाल ज्वैलर्स की दुकान में घुस गए और लूट का प्रयास किया। हालांकि व्यापारी के विरोध के बाद बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसमें उसके बेटे के पेट में गोली लग गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राकेश मार्ग पर दिनदहाड़े दो बदमाशों ने सुनार की दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देना चाहा। लेकिन दुकान के मालिक ने इसका कड़ा विरोध किया जिस पर बदमाशों ने तमंचा निकालकर डराने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। इसी में से एक गोली सुनार के बेटे विकास के पेट में लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मुनिराज घटनास्थल पर पहुंचे और व्यापारी से जानकारी ले रहे हैं। मौके पर मौजूद घायल व्यापारी के पिता एसएसपी को पूरे घटना की जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें