फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड मॉर्निंग गैंग ने की थी विधायक की मां से लूट

सार

गुड मॉर्निंग गैंग ने की थी विधायक की मां से लूटगाजियाबाद।पुलिस का कहना है कि वारदात गुड मार्निंग गैंग ने की थी।इनसे लूट और चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है।वसीम पर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुड मॉर्निंग गैंग ने की थी विधायक की मां से लूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। बुलंदशहर सदर के भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी से कुंडल लूटे जाने की वारदात का खुलासा हो जाने का पुलिस ने दावा किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात गुड मार्निंग गैंग ने की थी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरोह के तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए हैं। एक के पैर में पुलिस की गोली लगी है। ये बदमाश मुख्यत: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सुबह की सैर पर निकले लोगों के साथ ही चेन, मोबाइल और कुंडल लूट की वारदात करते हैं। इन पर चोरी के केस भी दर्ज हैं। इनके पास से कुंडल, अंगूठी, दो बाइक, तमंचा और चाकू बरामद किए गए हैं।
शासन ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की थी। इसके बाद एसएसपी ने खुलासे के लिए पांच टीमें लगाई थीं। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा और एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि नौ सितंबर को विजय नगर में संतोष देवी के साथ लूट मसूरी निवासी वसीम और लोनी निवासी सुहेल ने की थी। वसीम के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार किया इनका साथी बागपत के बली गांव का प्रमोद है जबकि एक मुठभेड़ के दौरान मुजफ्फरनगर के ढिंढावली निवासी भरत फरार हो गया। इनसे लूट और चोरी का माल खरीदने वालों के बारे में भी पुलिस जानकारी कर रही है।
विज्ञापन

वसीम पर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में 19 मुकदमे दर्ज हैं। वह नोएडा से भी वांछित था। सुहेल पर सात और प्रमोद पर 20 केस दर्ज हैं। ये बदमाश पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस पूछताछ में बताया कि विधायक की मां के कुंडल निकले नहीं तो चाकू दिखाकर खींच लिए थे। इससे कान फट गए थे और खून निकलने लगा था।
रिपोर्ट दर्ज करने में देरी पर कार्रवाई नहीं
पुलिस ने नौ सितंबर की घटना की रिपोर्ट 11 को दर्ज की थी। इसकी जांच पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मौके पर पहुंचे डायल-112 के पुलिसकर्मियों ने लुटेरों की तलाश करने के बजाय विधायक की मां से कहा था कि यहां क्यों टहल रही हो, इस पर भी अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया है।
इन वारदात का कब होगा खुलासा
1. इंदिरापुरम के वैभव खंड में बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह वार्ड -99 के भाजपा पार्षद अभिनव जैन से सोने की चेन लूटी गई। बदमाश कैमरे में कैद हैं लेकिन पुलिस पकड़ नहीं पा रही।
2. गोविंदपुरम निवासी सुरभि से बुधवार को राजनगर एक्सटेंशन के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। पुलिस बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पा रही है।
3. पुराना विजय नगर निवासी अमन राजपूत से बुधवार रात करीब आठ बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन लूट लिया। इस वारदात का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

5. इंदिरापुरम में शिप्रा सनसिटी निवासी रोहित पसरीचा की पत्नी दीपाली से 14 दिन पहले मंगलसूत्र, सोने की चेन और लॉकेट लूट लिए। पुलिस ने 11 दिन बाद केस दर्ज किया, खुला अब तक नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें