फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सौतेले पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुरादनगर। किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया है कि करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म हो रहा था। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव में करीब आठ साल पहले आरोपी ने एक महिला से दूसरी शादी की थी। महिला की पहले पति से एक बेटी है। सोमवार को किशोरी थाने पहुंची और रोते हुए सौतेले पिता के कुकृत्य को बताया। बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे सौतेले पिता ने दुष्कर्म की एक बार फिर कोशिश की लेकिन वह किसी तरह बचकर पड़ोसी के घर पहुंच गई। पूरी रात पड़ोसी के घर में रहने के बाद सोमवार को थाने पहुंची। किशोरी का आरोप है कि उसका सौतेला पिता उससे बच्चा चाहता है। एसओ सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें