फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से तेज होगा अतिक्रमण हटाने का अभियान, जब्त होगा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से तेज होगा अतिक्रमण हटाने का अभियान, जब्त होगा सामान
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को नगर निगम और पुलिस ने 10 घंटे की संयुक्त कार्रवाई कर गंदे नाले क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटवाया। अब सोमवार से पांचों जोन क्षेत्र में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों का सामान भी जब्त करेगा।
गंदा नाला क्षेत्र में कई साल से अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगाया जा रहा था। नगर निगम इस बाजार को चार बार हटवा चुका था, लेकिन कुछ दिन बाद बाजार फिर से लगना शुरू हो जाता था। बाजार लगने की वजह से रास्ता बंद हो जाता था, जबकि पास में ही सरकारी अस्पताल और दवा मार्केट है। ऐसे में लोगों को यहां आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नगर निगम के सिटी जोन प्रभारी गजेंद्र सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर अमित खारी के नेतृत्व में रविवार सुबह पांच बजे से कार्रवाई शुरू की गई। बाजार को सील कर यहां आने वाले पैठ दुकानदारों को दुकान लगाने से रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बाजार में न सिर्फ गाजियाबाद से बल्कि मोदीनगर, शाहदरा और मेरठ तक के दुकानदार आए हुए थे। बाहरी लोगों के आने की वजह से स्थिति और खराब हो जाती है। जोनल प्रभारी का कहना है कि अब यहां बाजार नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तीन दिन बाद ही दुकानदारों ने फिर कब्जा ली सड़क
घंटाघर के पास पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में नगर निगम ने तीन दिन पहले अतिक्रमण हटवाया था। अवैध रूप से लगाए जाने वाले ठियों को हटवाने के साथ-साथ दुकानों के बाहर रखे सामान को भी हटवाया था। नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय से महज 50 मीटर फासले पर स्थित इस बाजार में दुकानदारों ने फिर से सड़क पर कब्जा कर लिया। दुकान का सामान बाहर सड़क पर रख दिया गया। इससे रविवार को फिर से यहां आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें