फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पांच साल कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग को पांच साल कारावास
विज्ञापन

गाजियाबाद। नाबालिग को धोखे घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म करने वाले 70 वर्ष के बुुजुर्ग को पांच वर्ष के कठोर कारावास की सजा और 20 हजार का अर्थदंड लगाया है। बुजुर्ग ने अपराध स्वीकार करते हुए फरियाद की थी कि जेल में वह बीमार है और इलाज नहीं हो पा रहा है इसलिए कम से कम सजा दी जाए। बुजुर्ग की हालात को देखते हुए अदालत ने सजा सुनाई। इतनी अवधि वह जेल में बिता चुका है और जल्द ही जेल से रिहा हो जाएगा। बयान के दौरान नाबालिग ने बार-बार बयान बदल दिया था, उसने साथ घुमाने को स्वीकार किया था, लेकिन दुष्कर्म की घटना से इनकार किया था।
विज्ञापन

सहायक लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि विजय नगर थाना क्षेत्र में सात मई 2017 को नाबालिग की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बुजुर्ग सुरजीत उर्फ परवीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुजुर्ग के पास से नाबालिग को बरामद करने के बाद बयान दर्ज किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि सुरजीत ने उससे कहा कि तुम्हारी मम्मी बुला रही हैं, चलो। सुरजीत उसे गाजियाबाद स्टेशन ले गया और वहां उसे पानी पिलाया। पानी पीने के बाद चक्कर आ गया और बेहोश हो गई। होश आया तो बस में उसके साथ जा रही थी। इसके बाद सुरजीत नाबालिग को चामुंडा देवी मंदिर ले गया। वहां पर एक होटल में रखा, वहां वह जूस पिलाता था। सुबह सोकर उठने पर उसके शरीर में दर्द होता था। बार- बार नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें