51 लोगों ने दी कोरोना को मात, 16 संक्रमित
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के मामले अब कम होने लगे हैं। पिछले सात दिन से लगातार संक्रमित से अधिक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ा है। सोमवार को 24 घंटे में 2888 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी, उनमें सिर्फ 16 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 51 लोगों ने कोरोना को मात दी। संक्रमित होने वालों में दो की 13 से 20 वर्ष, पांच की 21 से 40 वर्ष, सात की 41 से 60 वर्ष और दो संक्रमितों की उम्र 60 वर्ष अधिक है। 24 घंटे में संक्रमण दर 0.58 से घटकर 0.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। 196 सक्रिय मरीजों का इलाज घर पर ही चल रहा है। मार्च 2020 से लेकर अब तक जिले में 86344 संक्रमित हुए हैं। मई में संक्रमितों की संख्या 678 है।
3206 ने लगवाया टीका
सोमवार को 71 केद्रों पर नौ घंटे में 3206 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया है। इनमें 2187 किशोर शामिल हैं। अब तक 34.03 लाख लोगों को टीके का 64.27 लाख डोज लग चुका है। 29.16 लाख लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। 12 से 14 वर्ष के 202620 और 15 से 17 वर्ष के 421704 किशोरों को टीका लग चुका है। 107269 लोगों को सतर्कता डोज लग चुका है। टीकाकरण के नोडल डॉ. जीपी मथूरिया ने बताया कि इस समय गर्मी अधिक होने से लोग टीका लगवाने में कम रुचि ले रहे हैं।