फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों की कमी से अस्पताल में कम हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल में मरीज बढ़े साढ़े चार लाख, डॉक्टर हुए 11 कम
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले के तीन सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव बढ़ता जा रहा है। दूसरी ओर डॉक्टरों की संख्या बढ़ने की जगह घटती जा रही है। जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक 2020-21 से लेकर 2021-22 में तीनों अस्पताल में 4.66 लाख मरीज बढ़े हैं। इस दौरान 11 डॉक्टर कम हो गए। इनमें कुछ का ट्रांसफर हो गया तो कुछ रिटायर हो हो गए। सबसे ज्यादा डॉक्टरों की कमी संजय नगर के संयुक्त अस्पताल में है।
अस्पताल में फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ, चेस्ट फिजिशियन, त्वचा रोग विशेषज्ञ और सर्जन के पद पर एक भी डॉक्टर नहीं हैं। महिला अस्पताल में सर्जन और बेहोशी के डॉक्टर की कमी होने से रात में सिजेरियन प्रसव नहीं होता। इमरजेंसी में आने वाली महिलाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन

तीन बड़े अस्पताल, 121 स्वास्थ्य केंद्र और 116 उप स्वास्थ्य केंद्र
एमएमजी, संयुक्त और महिला जिला स्तरीय अस्पताल हैं। किसी में भी पर्याप्त स्टाफ नहीं है। चार सीएचसी और एक ब्लॉक स्तरीय पीएचसी के अलावा 50 नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 116 उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। संयुक्त अस्पताल में 38 की अपेक्षा सिर्फ 35 डॉक्टर कार्यरत हैं।
21 डॉक्टर लापता
पांच साल में 21 डॉक्टर बिना बताए नौकरी छोड़ कर प्राइवेट अस्पताल ज्वाइन कर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की फ ाइल में लापता दर्ज है। उनके निलंबन या बर्खास्तगी पर अभी तक शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है। दस डॉक्टर सेवा निवृत्त हो चुके हैं, लेकिन इनकी जगह पर कोई दूसरी नियुक्ति नहीं हुई।
रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन को भेजा गया है पत्र
संयुक्त, एमएमजी और महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों का कहना है कि जो पद रिक्त हैं, उस पर नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जो डॉक्टर कार्यरत हैं, उनसे बेहतर करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन

संविदा और दोबारा ज्वाइन करने वाले कार्यरत
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जहां पर डॉक्टरों के पद रिक्त हैं, वहां संविदा और दोबारा ज्वाइन करने वाले डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं। विशेषज्ञों के जो पद रिक्त हैं, उसके लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
पिछले तीन साल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की स्थिति
वित्तीय वर्ष - ओपीडी - भर्ती
2017 -18 1746510 92673
2018 -19 1889477 81445
2019-20 2563224 74434
2020-21 1007619 39269
2021=22 1474340 47516
यह है मौजूदा स्थिति
एमएमजी अस्पताल में पद - 30
कार्यरत - 24
चेस्ट फिजिशियन, ईएमओ, हृदय और अस्थि रोग विशेषज्ञ
महिला अस्पताल पद - 17
कार्यरत - 09
अस्पताल में महिला सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट और ईएमओ नहीं हैं।
संयुक्त अस्पताल में डॉक्टरों के पद - 38
डॉक्टर कार्यरत - 15
पीकू सेंटर पर जरूरत - छह बाल रोग विशेषज्ञ - कार्यरत दो
रेजिडेंट मेडिकल ऑफि सर (आरएमओ) - छह - एक भी नहीं
फि जिशियन - चार - एक भी नहीं
चेस्ट फि जिशियन - चार - एक भी नहीं
कार्डियोलॉजिस्ट - दो - एक भी नहीं
वेंटिलेटर विशेषज्ञ - दो - एक भी नहीं
ईसीजी टेक्नीशियन - 6 - कार्यरत एक
ओटी टेक्नीशियन - 6 - दो
महिला रोग विशेषज्ञ - छह - दो कार्यरत
-------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें