फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन में 113 छात्र संक्रमित, 73 का चल रहा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन में 113 छात्र संक्रमित, 73 का चल रहा इलाज
विज्ञापन

गाजियाबाद। 24 घंटे में 3812 लोगों की जांच में सात छात्र समेत 7 छात्र समेत 68 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में 8 से 12 साल के 5, 13 से 20 साल के 4, 21 से 40 साल के 28, 41 से 60 साल के 20 और 60 से अधिक उम्र के 11 मरीज संक्रमित हुए हैं। इलाज के बाद 41 स्वस्थ हुए हैं। 20 दिन में जिले में 72 स्कूलों के 113 छात्र और 25 शिक्षक संक्रमित हो चुके हैं। इस समय जिले में 334 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 73 छात्र हैं। राहत की बात यह है कि सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। 24 घंटे में संक्रमण दर 1.19 फीसदी से बढ़कर 1.73 फीसदी पहुंच गई है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता का कहना है कि अप्रैल में 98374 संदिग्ध नमूनों की जांच की गई। इसमें 734 मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि मार्च में 140121 लोगों की जांच में सिर्फ 195 मरीजों की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश मरीज तीसरे दिन हुए स्वस्थ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस कमजोर रहा है। इस कारण से संक्रमण की चपेट में आए अधिकांश मरीज तीन में स्वस्थ हो रहे हैं। अभी तक स्वस्थ हुए मरीजों में कोई विशेष साइड इफेक्ट भी नहीं आया है। संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है कि कोविड गाइड लाइन का पालन अवश्य करें।
अप्रैल में कुल जांच -98374
अप्रैल में संक्रमित - 734
कुल छात्र संक्रमित - 113
गाजियाबाद के छात्र - 64
अन्य जिलों के छात्र - 49
कुल शिक्षक संक्रमित - 25
उम्र के अनुसार संक्रमित
अप्रैल में संक्रमित की स्थिति
उम्र - संक्रमित
0 -12 58
13 -20 80
21 - 40 297
41 -60 247
60 वर्ष से अधिक- 52
कोरोना से संबंधित जानकारी के लिए करें इन नंबरों पर करें संपर्क
8826797248
9910426374
0120 -2965757
0120 -2965758
0120 -2829040
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें