फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह सात बजे गर्मी ने पसारे पांव, 10 बजे तक ढूंढने लगे छांव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह सात बजे गर्मी ने पसारे पांव, 10 बजे तक ढूंढने लगे छांव
विज्ञापन

गाजियाबाद। लगातार बढ़ता तापमान लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। शनिवार सुबह सात बजे से ही प्रचंड गर्मी पड़ने लगी। 10 बजते ही लोग छांव ढूंढने लगे। तेज हवाओं के झोंके लू के थपेड़ों से बदन झुलसने लगा। भीषण गर्मी के कारण अधिकांश सड़कें और बाजार सुनसान दिखाई दिए। मुख्य बाजार तुराबनगर, घंटाघर, आरडीसी, नवयुग मार्केट, रमतेराम रोड, डासना गेट, मालीवाड़ा सभी सुनसान दिखाई दिए। बाइक और पैदल चलने वाले गर्मी से झुलसते रहे।
दोपहर होते ही गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत तापमान 38-23 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। 2021 में 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में ऐसे ही परेशान करेगी गर्मी
कृषि एवं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार मार्च से ही तेज गर्मी पड़ने लगी थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी शुरू हो गई। आने वाले चार दिन तक इसी तरह गर्मी परेशान करेगी। इसके बाद मामूली राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इस बार पश्चिमी विक्षोभ का दबाव दिल्ली-एनसीआर की तरफ नहीं बन पाया। इस वजह से बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

शरीर में पानी की न होने दें कमी
जिला एमएमजी अस्पताल में शनिवार को 2817 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इनमें से 205 बुखार, 312 चक्कर, उल्टी-दस्त, बुखार, सिर और बदन दर्द से परेशान थे। 73 मरीज इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे, इनमें से 22 मरीजों को भर्ती किया गया। फिजिशियन डॉ. आलोक रंजन का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। खाने में हरी सब्जी लौकी, तोरी का प्रयोग अधिक करें। ज्यादा तली-भुनी चीजें और अधिक गर्म मसाले का प्रयोग करने से बचें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसलिए हर आधे घंटे बाद एक गिलास पानी पीयें। ग्लूकोज, शिकंजी, नींबू पानी और ओआरएस दिन में कम से कम तो से तीन बार पिएं। प्रयास करें कि दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच घर या कार्यालय से बाहर ना निकलें। यदि निकलना पड़े तो सिर और चेहरे पर सूती कपड़ा लपेट लें।
ऐसे करें लू से बचाव
- पानी पीएं, फ लों का जूस, नींबू-पानी का इस्तेमाल करें
- शरीर को ढंक कर घर से निकलें, ज्यादातर सूती कपड़े पहनें
- लू लगने पर कच्चे आम का पना बनाकर पीएं
- तरबूज, खीरा, ककड़ी, छाछ दही का प्रयोग करें
अगले चार दिनों का अनुमानित तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम
रविवार 43 29
सोमवार 41 28
मंगलवार 41 30
बुधवार 39 27
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें