फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात ः पुराना बस अड्डे से भजनपुरा तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
सौगात : पुराना बस अड्डे से भजनपुरा तक चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। अगले सप्ताह से शहर के लोग इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली तक का सफर भी कर सकेंगे। शहर के तीन रूटों के बाद अब पुराने बस स्टैंड से भजनपुरा तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है। बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। एक मई से इस रूट पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा लाल कुआं से लोनी तक पांचवां रूट भी तय कर लिया गया है। इस रूट पर भी अगले सप्ताह से इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी।
अब तक तीन रूटों पर 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जा चुका है, 10 बसें डिपो में खड़ी हैं। इनमें से 9 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा, जबकि एक को अतिरिक्त के तौर पर रखा जाएगा। इन सभी बसों का परिवहन विभाग में पंजीकरण करा लिया गया है। इलेक्ट्रिक बस डिपो मैनेजर पीआर बिलवारिया ने बताया कि पुराने बस अड्डे से भजनपुरा तक के रूट का सर्वे कर लिया गया है। एक या दो मई से इस रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी-खासी है। इसके अलावा लाल कुआं से लोनी के बीच पांचवें रूट पर भी अगले सप्ताह से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस रूट पर भी यात्रियों की संख्या ज्यादा है। शुक्रवार को इन रूटों का किराया भी तय कर लिया जाएगा। इस रूट पर पूर्व में दिल्ली की डीटीसी बसें संचालित होती थीं, करीब चार साल पहले इनका संचालन बंद हो गया था। तब से इस रूट पर सिर्फ ऑटो संचालित होते हैं। अब इस रूट पर फिर से बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पीडीआई की प्रक्रिया बाकी
डिपो मैनेजर ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों का पीडीआई (पोस्ट डिलीवरी इंस्पेक्शन) कराया जाना है। इसके लिए कमेटी बनी हुई है। शुक्रवार-शनिवार तक इस प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बसों के संचालन में कोई बाधा नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें