फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाना से बसपा प्रत्याशी रहे बासिद प्रधान पर लगा गुंडा एक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना से बसपा प्रत्याशी रहे बासिद प्रधान पर लगा गुंडा एक्ट
विज्ञापन

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव में धौलाना विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी रहे बासिद प्रधान को जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। उन पर चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने, मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप है। बासिद पर पांच मुकदमे मसूरी थाने में दर्ज हैं।
वहीं, लोनी थाने के इमरान पर छेड़छाड़ व भोजपुर थाने के हसन पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने पर एडीएम प्रशासन की कोर्ट ने गुंडा एक्ट के तहत छह महीने के लिए जिला बदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी अमरदीप ने बताया कि दर्ज मुकदमे की केस डायरी एवं रिपोर्ट मंगा कर अध्ययन किया गया और साक्ष्यों का अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी गुंडा प्रवृत्ति के हैं। समाज में इनकी छवि आपराधिक है। एडीएम प्रशासन रितु सुहास ने बताया कि यह आरोपी छह महीने तक जिले की सीमा से बाहर रहेंगे। इस दौरान यदि ये जिले में देखे जाते हैं तो इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें