फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सक्रिय मरीजों में प्रदेश में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के सक्रिय मरीजों में प्रदेश में दूसरे स्थान पर गाजियाबाद
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना के 246 सक्रिय संक्रमितों के साथ गाजियाबाद प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले नंबर पर 621 मरीजों के साथ गौतमबुद्धनगर है। लखनऊ 71 मरीजों के साथ तीसरे स्थान पर है। 24 घंटे में 4151 लोगों ने कोरोना की जांच कराई, इनमें से नौ छात्रों समेत 55 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इलाज के साथ ही 16 मरीजों का होम आइसोलेशन पूरा होने के साथ ही पोर्टल से डिस्चार्ज किया गया। रविवार को मिले संक्रमितों में 12 साल तक के चार, 13 से 20 साल के छह, 21 से 40 साल के 22, 41 से 60 वर्ष के 18 और इससे अधिक उम्र के पांच शामिल हैं।
सात दिन में 257 संक्रमित
सात दिन में 257 संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का कारण ओमिक्रॉन कानया स्वरूप माना जा रहा है। हालांकि अभी अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बच रहे हैं, लेकिन इतना बताया कि शासन के अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में आशंका जताई गई है कि ओमिक्रॉन का नया स्वरूप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि ओमिक्रॉन नया स्वरूप पहले मिल चुके स्वरूप से हल्का है। जिले से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 350 नमूनों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों में नहीं मिल रहे गंभीर लक्षण
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि अभी तक रिसर्च में जो भी बात सामने आई है, उसमें पता चला है कि यह ओमिक्रॉन की तरह इस बार कोरोना अधिक ताकतवर नहीं है और मरीजों में भी कोई गंभीर लक्षण नहीं मिल रहे हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी और बचाव जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें