फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में झुलसने और करंट लगने से हुई गायों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आग में झुलसने और करंट लगने से हुई गायों की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कनावनी में गौशाला में 39 गायों की मौत आग और करंट लगने से हुई थी। आग लगने का कारण बगल में बसी झुग्गियों में शॉर्ट सर्किट था। हादसे के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, सीओ तृतीय और अपर नगर मजिस्ट्रेट ने संयुक्त रिपोर्ट डीएम आरके सिंह को सौंप दी है। जिला प्रशासन ने मृत गायों का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

डीएम की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौके पर की गई पूछताछ से प्रथमदृष्ट्या आग लगने का कारण झुग्गियों में शॉर्ट सर्किट रहा। इसकी वजह से एक-दूसरे से सटी 35-40 झुग्गियां जलीं और फिर आग बगल की गौशाला तक पहुंच गई। दिल्ली में पंजीकृत श्रीकृष्ण सेवा गौशाला ट्रस्ट की ओर से संचालित इस गौशाला में 54 गायों में से 38 की झुलसने और करंट लगने से तत्काल मौत हो गई है। इनमें सात दुधारू थीं, हादसे में तीन गाय गंभीर रूप से घायल हो गई, इनके उपचार के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में डॉक्टरों की 5 सदस्यीय टीम लगी है। डीएम आरके सिंह का कहना है कि अधिकारियों की ओर से भेजी गई रिपोर्ट का अवलोकन कर कार्रवाई की जाएगी। जिले की सभी गौशालाओं में सुरक्षा और अग्निकांड से बचाव के लिए सभी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तहसील में एसडीएम इसकी निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें