फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 रुपये तक बढ़ा स्कूल बसों का किराया, जेब पर बढ़ा बोझ

विज्ञापन
विज्ञापन
400 रुपये तक बढ़ा स्कूल बसों का किराया, जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। महंगी कॉपी-किताबों, यूनिफार्म और स्कूल फीस के बाद अब स्कूलों में छात्र-छात्राओं का आना-जाना महंगा हो गया है। महानगर के कई स्कूलों ने डीजल और सीएनजी के दाम में लगातार बढ़ोतरी का हवाला देते हुए बस शुल्क(ट्रांसपोर्ट फीस) में 200 रुपये से 400 रुपये तक की वृद्धि कर दी है। दूसरी ओर अधिकांश स्कूल अगले माह से बस फीस बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। पहले से महंगाई से परेशान अभिभावकों की जेब पर नए सत्र में और बोझ बढ़ने वाला है। शासन के आदेश का हवाला देते हुए स्कूल संचालक पहले से ही फीस में 10 फीसदी की वृद्धि की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों का आने वाले महीनों में घर का बजट बिगड़ सकता है। गिने-चुने स्कूलों ने पहली तिमाही तक डीजल और सीएनजी के दाम में वृद्धि को देखने के बाद बस शुल्क बढ़ाने का निर्णय लेने की बात कही है। नए सत्र की शुरुआत के साथ ही कॉपी-किताबों के दाम 25 फीसदी बढ़ चुके हैं। स्कूलों में एनसीईआरटी के अलावा निजी प्रकाशकों की लगी पुस्तकें अभिभावकों की परेशानी बढ़ा रही हैं। ऐसे में विभिन्न मदों में फीस में हो रही वृद्धि से अभिभावकों की दिक्कत और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

पीटीएम में अभिभावकों से लेंगे राय, फिर बढ़ाएंगे बस फीस
महानगर के कुछ स्कूलों ने बस फीस बढ़ाने से पहले पैरेंट्स टीचर मीटिंग में अभिभावकों से राय लेने की बात कही है। डीपीएस सिद्धार्थ विहार की प्रिंसिपल कृष्णा सिंह का कहना है कि सीएनजी के दाम में लगातार वृद्धि से ट्रांसपोर्ट खर्च लगातार बढ़ रहा है। लेकिन बस फीस बढ़ाने से पहले पीटीएम में पहले अभिभावकों की सहमति ली जाएगी। स्कूल की बस फीस पहले से ही कम है। अगर वृद्धि की जाती है तो मामूली होगी। हाईटेक वर्ल्ड स्कूल के निदेशक विहंग गर्ग का कहना है कि पहली तिमाही में बस फीस नहीं बढ़ाएंगे। सीएनजी के दाम 80 को पार करते हैं तो उनके लिए मुश्किल होगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों ने ट्रांसपोर्ट फीस में की है वृद्धि:
स्कूल पहले अब
डीपीएसजी मेरठ रोड (बिना एसी) 1900 2300
(एसी) 2200 2600
डीपीएस राजनगर एक्सटेंशन 2750 2950
डीपीएस साहिबाबाद 1500 1750
डीपीएस एचआरआईटी 1750 1950
दो माह में डीजल 10 रुपये और सीएनजी 11 रुपये बढ़े दाम:
तिथि डीजल तिथि सीएनजी
12 अप्रैल 96.75 12 अप्रैल 71.67
05 अप्रैल 95.95 06 अप्रैल 69.18
03 अप्रैल 94.75 04 अप्रैल 66.68
31 मार्च 93.14 24 मार्च 62.58
01 मार्च 86.73 08 मार्च 59.58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें