फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात बीएड कॉलेजों ने जमा नहीं किए परीक्षा फार्म, रुकेगा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ और बुलंदशहर व अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

सात बीएड कॉलेजों ने जमा नहीं किए परीक्षा फार्म, रुकेगा परिणाम
- सत्र 2020-22 प्रथम वर्ष व 2019-21 द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा नहीं किए
- दो दिन का दिया वक्त, आगामी परीक्षा परिणाम और अंक तालिका नहीं जारी होगी
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजियाबाद के सात कॉलेजों ने दो साल बीतने के बावजूद बीएड सत्र 2020-22 प्रथम वर्ष और 2019-21 द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म विवि में जमा नहीं किए हैं। मामले को विश्वविद्यालय ने अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है। कॉलेजों को दो दिनों के अंदर सभी फार्म विवि बीएड परीक्षा विभाग में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चेतावनी जारी करते हुए विवि ने कहा है कि अगर दो कार्य दिवस में फार्म जमा नहीं कराए जाते हैं तो कॉलेज के आगामी परीक्षाओं के परिणाम और अंकतालिका जारी नहीं की जाएगी। साथ ही कॉलेजों को बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरने से वंचित करने की बात कही गई है। गाजियाबाद के अलावा हापुड़ का डीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन और बुलंदशहर कावीटेक इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड टेक्नोलॉजी व मॉडर्न इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने भी परीक्षा फार्म विवि में जमा नहीं कराए हैं। वर्तमान में विवि की ओर से बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म भरने का कार्यक्रम घोषित किया है। बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म एक से 10 अप्रैल तक भरे जाएंगे। वहीं, बीएड द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म जमा जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

इन बीएड कॉलेजों ने जमा नहीं किए हैं परीक्षा फार्म
- कैंपस स्कूल डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन
- ज्ञानस्थली विद्यापीठ, भोजपुर मोदीनगर
- मां केला देवी बालिका कॉलेज, मोदीनगर
- इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडीज, मोदीनगर
- संत रतनदास कॉलेज ऑफ एजुकेशन
- इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, गुलधर
- एकेडमी ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें