फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में बैठे दुकानदार के सीने में बदमाशों ने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
परचून की दुकान में बैठे दुकानदार के सीने में बदमाशों ने मारी गोली
विज्ञापन

खोड़ा। संगम पार्क में परचून की दुकान पर बैठे दुकानदार गौरव को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आया है। घायल दुकानदार को पुलिस और स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां से गंभीर स्थिति में दिल्ली के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर शक जताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
राजीव नगर निवासी गौरव की संगम पार्क में ज्ञान जनरल स्टोर के नाम से परचून की दुकान है। सोमवार रात करीब 10:15 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस बीच यादव चौक की तरफ से बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास आए और हथियार निकालकर दो गोली मार दी। दोनों गोली उनके सीने में लगी, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों ने लोगों की मदद से घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इस बीच पुलिस भी घटनास्थल और अस्पताल में पहुंच गई। डॉक्टरों ने गौरव की गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच का विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति पत्नी के बीच एक वर्ष से विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में ही रह रही थी। कुछ दिनों से ससुराल पक्ष से किसी बात पर विवाद चल रहा था। पुलिस का कहना है कि दुकानदार की ससुराल बुुलंदशहर में है। वहीं, परिवार के लोगों ने ससुराल पक्ष पर घटना को अंजाम देने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

खोड़ा थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा का कहना है कि घायल गौरव का अभी इलाज चल रहा है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की बाइक कैद हुई है। उसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पति-पत्नी के बीच विवाद सामने आया है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें