फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दीपुरम में घर से दो लाख 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दीपुरम में घर से दो लाख 30 हजार की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में चोरों ने एक घर से दो लाख 30 हजार रुपये नकद और जेवरात साफ कर दिए। घटना तीन मार्च की है, जब परिवार के लोग अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शरीक होने गए थे। अगले दिन पड़ोसियों ने परिवार को चोरी की सूचना दी।
शताब्दीपुरम निवासी प्रियंक ने बताया कि तीन मार्च को परिवार के सभी लोग चाचा की बेटी की शादी में गए थे। रात को करीब 12 से एक बजे के बीच चोरों ने घर में प्रवेश किया। प्रियंक ने एक कार बुक कराई थी, जिसकी डाउन पेमेंट दो लाख रुपये घर में रखे थे। इसके अलावा बच्चों की गुल्लक तोड़कर करीब 30 हजार रुपये, सोने की मोहरें, सोने की तगड़ी और लॉकेट चोर ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कंक्रीट मिक्चर मंगाकर किया चोरी
अनाज मंडी निवासी राजीव तालान ने बताया कि उनका कंक्रीट मिक्चर मशीन किराए पर देने का काम है। छह मार्च को उनके पास एक नंबर से कॉल आया और गोविंदपुरम में एनडीआरएफ रोड पर कंक्रीट मिक्चर को व्यक्ति ने मंगाया। फिटनेस जिम के पास व्यक्ति के सुपुर्द मशीन कर दी गई, लेकिन बाद में मौके से मशीन गायब मिली। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर कॉल करने वाला व्यक्ति मशीन को खींचकर राणा मेडिकल चौराहे की तरफ जाते दिखा। इसके बाद उसके नंबर पर कॉल की गई तो फोन बंद आया। कविनगर थाने में राजीव ने चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवक-युवती से झपटे मोबाइल
मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र अभिषेक नाम के युवक से बाइक सवार आईफोन छीनकर ले गए। अभिषेक ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के नजदीक अपाची बाइक पर सवार बदमाश उनका मोबाइल छीन कर ले गए। दूसरी घटना सेवानगर निवासी युवती के साथ हुई। पीड़िता निशु ने बताया कि वह सोमवार बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थीं। तभी पीछे से कुछ लड़कों ने धक्का देकर उनको गिरा दिया और मोबाइल छीन कर भाग गए। इसके बाद फोन की लोकेशन लेने वाले एक एप की मदद से फोन की लोकेशन तलाशी। पटेल मार्ग स्थित झुग्गी में फोन की लोकेशन मिली। परिवार के साथ जब वह मौके पर पहुंची तो एक महिला और तीन लड़के मिले। महिला ने शक होने पर तीनों लड़कों को मौके से भगा दिया। लड़कों की पहचान नवीहसन, संजू और सलीम के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें