यूक्रेन से छह छात्र पहुंचे घर, 35 परिवारों को लाल का इंतजार
गाजियाबाद। यूक्रेन में फंसे छात्रों को हंगरी और पोलैंड से एयरलिफ्ट करने का अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को छह छात्र घर लौटे। गाजियाबाद के 35 छात्र अभी भी यूक्रेन व उसकी सीमाओं पर फंसे हैं। अब तक 15 छात्र अपने घर पहुंच चुके हैं। बुधवार रात वायुसेना के तीन विमानों में 798 लोगों को लेकर हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पहुंचा। इनमें छह गाजियाबाद के हैं। एयरफोर्स स्टेशन के गेट के बाहर खड़े परिजनों ने छात्रों को गले लगा लिया। छात्रों ने ईश्वर और देश का आभार जताया। एयरफोर्स स्टेशन पर पूरी रात प्रशासन और सेना के जवान मुस्तैद रहे। आज रात आठ और छात्रों के पहुंचने की उम्मीद है।
ये पहुंचे अपने घर
यूक्रेन से अब तक घर पहुंचने वालों में स्वर्णजयंतीपुरम के देवेश कौशिक, लोनी के रोहन, सत्यबली, शिवम ठाकुर, दीपांशु कौशिक, शोएब, अमन मावी, शिवम पांचाल, शिवानी गुप्ता, निगारिश खान, साहिबाबाद से अंश, आशना, मुरादनगर की ज्योति यादव, अभिनव शर्मा, मोदीनगर के आशुतोष तिवारी घर पहुंच चुके हैं।
----------
परिजनों को इनका इंतजार
दिव्यांशी, भाटिया मोड़, जैनब खातून वैशाली, प्रीत मल्होत्रा, कविनगर, कौशलेंद्र सिंह, गोविंदपुरम, राश्री शर्मा, वैशाली, विश्वदीप राणा, गोविंदपुरम, अभिषेक लोनी, गौतम चौधरी, बंथला, अजय राज, मेवला भट्टी, विशाखा, लोनी, भव्य त्यागी, डूंडाहेड़ा, जैसमिन कौर वैशाली, शाहदत, मुरादनगर, मोहम्मद जैद, मुरादनगर, सुहैल खान, शादाब अली, असलम इमरान, मोहम्मद अहमद, शहनवाज, मोईन खान, कासिम चौधरी, रसूलपुर सिकरोड़, नईमुद्दीन मसूरी, निजाम अली, जलालुद्दीन, नाहल, हर्षित चौधरी, संजयनगर, मनहल जैकोब, शालीमार गार्डन, मानवीय त्यागी, सिहानी, अनिस्ता सिंह, मरियम नगर, प्रभात कुमार, इंदिरापुरम, अरमान वर्मा वैशाली, तबिश अली, संजय नगर, शहजान खान, प्रताप विहार, ग्लैडी मैथ्यू, राजेंद्र नगर साहिबाबाद, आयुष, गंगापुरम, सूरज अग्रवाल संजय नगर।
--------
प्रशासन ने जारी किया फोन नंबर
यूक्रेन में फंसे लोगों के परिजनों के लिए जिला प्रशासन की ओर से मोबाइल नंबर जारी किया गया है। कोई भी समस्या होने पर परिजन 6307813521 पर फोन कर समाधान पा सकते हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से छह टीमें लगाई गई हैं। तीन टीमें आठ गाड़ियों के साथ इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और तीन टीमें हिंडन एयर फोर्स स्टेशन पर लगाई गई हैं। यहां पहुंचने वाले लोगों को आरक्षित वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है।
--------
21 प्रदेशों के 798 लोग यूक्रेन से पहुंचे
एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर बुधवार रात वायुसेना के तीन विमानों से 21 प्रदेश के 798 लोग पहुंचे।
उत्तर प्रदेश 80
आंध्र प्रदेश 106
तेलांगना 67
केरल 65
उत्तराखंड 04
राजस्थान 26
असम 05
महाराष्ट्र 71
हिमाचल 04
मध्यप्रदेश 81
जम्मू-कश्मीर 07
दिल्ली 132
गुजरात 44
पश्चिम बंगाल 04
हरियाणा 12
पंजाब 11
कर्नाटक 08
बिहार 48
ओडिसा 11
छत्तीसगढ़ 04
तमिलनाडु 08
---------------