फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के पहले सप्ताह से ई-बसों में होगी उद्घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के पहले सप्ताह से ई-बसों में होगी उद्घोषणा
विज्ञापन

गाजियाबाद। परिवहन निगम ने शहर के प्रमुख स्थलों और स्टैंड की जियो टैगिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन स्थलों की लोकेशन को इलेक्ट्रिक बसों में लगाए जाने वाले जीपीएस (ज्योग्राफिकल पॉजिशनिंग सिस्टम) पर आधारित उद्घोषणा सिस्टम में अपलोड किया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह से परिवहन निगम ई-बसों में यात्रियों के लिए मेट्रो की तर्ज पर उद्घोषणा की सुविधा शुरू कर देगा।
विज्ञापन

फिलहाल यह सुविधा कौशांबी-मुरादनगर रूट पर संचालित होने वाली 10 इलेक्ट्रिक बसों में शुरू की जाएगी। इसके लिए परिवहन निगम ने कौशांबी डिपो से लेकर मुरादनगर तक रास्ते में पड़ने वाले बस स्टॉप और प्रमुख स्थलों की जियो टैगिंग कराई है। इसमें वैशाली, वसुंधरा, मोहननगर, अर्थला, मेरठ तिराहा, नंदग्राम, घूकना मोड़, राजनगर एक्सटेंशन चौराहा, गुलधर, दुहाई, मुरादनगर के स्टैंड और बीच में पड़ने वाले मेट्रो स्टेशन की लोकेशन भी जीपीएस सिस्टम के जरिए अपने उदघोषणा सिस्टम में अपलोड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद मार्च दिलशाद गार्डन से मसूरी तक शुरू होने वाले दूसरे रूट के लिए भी यह प्रक्रिया शुरू की जाएगी। परिवहन निगम के एआरएम एनके वर्मा ने बताया कि कौशांबी-मुरादनगर रूट की बसों में पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जल्द ही लगा दिया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को अपने स्टॉप की जानकारी कुछ देर पहले ही मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम से बाहर से आने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें