फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्ताव पास होने से पहले लगने लगे वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्ताव पास होने से पहले लगने लगे वाटर एटीएम
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम में कार्यकारिणी समिति और बोर्ड सदस्य अब सिर्फ अफसरों की ओर से गुपचुप लिए गए निर्णयों पर मुहर लगाने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला निगम के पांचों जोन में वाटर एटीएम लगाए जाने के लिए फर्म को काम देने का सामने आया है। पांचों जोन में एक-एक वाटर एटीएम लगाने के लिए निगम अधिकारी पहले ही फर्म चयनित कर काम शुरू करा चुके हैं, लेकिन प्रस्ताव बीते सोमवार को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में पेश किया गया। जानकारी के अभाव में कार्यकारिणी समिति ने भी अधिकारियों के इस मौखिक प्रस्ताव पर सहमति की मुहर लगा दी है।
हालांकि वर्ष 2016-17 में निगम के तत्कालीन अधिकारियों और महापौर ने भी शहर में वाटर एटीएम लगाने की योजना को लागू किया था, लेकिन यह फेल रही थी। फर्मों ने यूनिपोल लगाने की अनुमति मिलने के फायदे को देखते हुए वाटर एटीएम लगा तो दिए, लेकिन यह सफल नहीं रहे। अब एक बार फिर नगर निगम ने गुपचुप प्राइवेट फर्म को वाटर एटीएम लगाने की अनुमति दे दी है। नगर निगम का यह नीतिगत मामला होने के बावजूद इस प्रस्ताव को बोर्ड या कार्यकारिणी से पास कराने से पहले ही शहर के पांचों जोन में वाटर एटीएम लगाए जाने की शुरुआत भी हो चुकी है। शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन के पास करीब 10 दिन पहले ही वाटर एटीएम बनना भी शुरू हो चुका है। ‘अमर उजाला’ ने 15 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब 18 जनवरी को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को ऐसे पेश किया जैसे अभी तक इस पर काम शुरू नहीं किया गया। पूरी जानकारी न होने की वजह से पार्षदों ने भी इस प्रस्ताव को सहमति दे दी गई। अब मामला सामने आने के बाद पार्षद नगर निगम बोर्ड बैठक में इस मुद्दे को उठाने और अधिकारियों को घेरने की तैयारी कर रहे हैं। नगर आयुक्त ने बताया था कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस नीतिगत फैसले पर पहले कार्यकारिणी और सदन से स्वीकृति ली जानी चाहिए थी। एक बार पहले वाटर एटीएम की योजना फेल हो चुकी है तो इसे पायलट प्रोजेक्ट का नाम देकर बिना स्वीकृति दोबारा क्यों शुरू किया गया। बोर्ड बैठक में मुद्दे को उठाएंगे। - हिमांशु मित्तल, भाजपा पार्षद
विज्ञापन

हमें यह जानकारी नहीं थी कि वाटर एटीएम बनाए जाने के लिए फर्म गुपचुप तय कर दी गई है और उन्होंने काम भी शुरू कर दिया है। कार्यकारिणी में इस तरह से प्रस्ताव को पेश किया गया जैसे अभी तक इस पर काम शुरू नहीं किया गया है। इसी वजह से कार्यकारिणी समिति की बैठक में हमने बिना कुछ बोले प्रस्ताव पर हामी भर दी थी। अब सदन की बैठक में मुद्दे को उठाया जाएगा। - अजय शर्मा, कांग्रेस पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें