फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लूटता था चेन-मोबाइल, पत्नी बेचती थी लूट का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर लूटता था चेन-मोबाइल, पत्नी बेचती थी लूट का माल
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने चेन और मोबाइल लुटेरों के ऐसे गिरोह को पकड़ा है जिसमें सरगना लूट करता था और उसकी पत्नी लूट का माल सुनार को बेचती थी। पुलिस ने सुनार और गिरोह के एक अन्य बदमाश को भी पकड़ लिया है। इनके पास से लूटी हुई सोने की चेन, पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात होली चाइल्ड चौराहे के पास करीब साढ़े दस बजे पुलिस चेकिंग के दौरान मुरादनगर निवासी आनंद और दिलशाद गार्डन निवासी वरीस उर्फ सलमान और उसकी पत्नी चांदनी को गिरफ्तार किया। इनसे पूछताछ के बाद मुरादनगर के सुनार पिंटू सोनी को गिरफ्तार किया गया। वह लूट का माल खरीदता था।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि वरीस पुराना लुटेरा है। उस पर गैंगस्टर एक्ट भी लग चुका है। उसके गिरोह में आनंद और शराफत हैं। शराफत फरार है। वरीस और उसके साथी जो चेन और मोबाइल लूटते थे, वे चांदनी को दे देते थे। चांदनी लूट का माल बेचती थी। वरीस उसे लेकर कई बार माल बेचने के लिए पिंटू सोनी के पास गया था। 15 जून को मॉडल टाउन में अर्जुन से लूटी गई सोने की दो तोले की चेन पिंटू ने 66 हजार में खरीदी थी। इसके अलावा वह मोबाइल की दुकानों पर लूट के मोबाइल बेचती थी। इसके बाद पैसा बदमाशों में बंटता था। चांदनी माल बेचने का हिस्सा लेती थी।
विज्ञापन

37 केस, चार बार जेल, फिर भी कर रहा लूट
वरीस उर्फ सलमान एक शातिर लुटेरा है। उस पर गाजियाबाद में साहिबाबाद, सिहानी गेट समेत दिल्ली के कई थानों में लूट, चोरी, जानलेवा हमले, पुलिस पर गोली चलाने और मारपीट के 37 मुकदमे दर्ज हैं। वह चार बार जेल जा चुका है। हर बार जेल से बाहर आने के बाद फिर से लूट करने में लग जाता है। सिहानी गेट में भी उसके खिलाफ लूट के कई मुकदमे हैं। यहां से भी पुलिस उसे जेल भेज चुकी है लेकिन जमानत पर आने के बाद उसे लूट करने से नहीं रोक पाती है। कई वारदात कर लेता है, तब पकड़ा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें