फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक से टकराई रोडवेज बस, एक की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-9 पर कार्बन फैक्टरी के सामने रविवार सुबह 5:30 रोडवेज बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में हाथरस निवासी अतर सिंह की मौत हो गई। जबकि चालक और परिचालक समेत तीन लोग घायल हो गये।
विज्ञापन

बुद्धविहार डिपो की बस दिल्ली से हरदोई जा रही थी। बस हरिशचंद चला रहे थे। इस दौरान उन्हें झपकी आने से दुर्घटना हो गई। हादसे में अलीगढ़ निवासी चालक हरिशचंद, परिचालक विनोद, लुधियाना निवासी राकेश और हाथरस निवासी अतर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत में सुधार है। घटना स्थल से बस को कब्जे में लेकर खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें