फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दिशा में ट्रांसफार्मर ले जा रहा ट्रक कैंटर से टकराया, लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी दिशा में ट्रांसफार्मर ले जा रहा ट्रक कैंटर से टकराया, लगी भीषण आग
विज्ञापन

मसूरी। एनएच-9 पर सुंदरदीप कॉलेज के पास शनिवार तड़के उल्टी दिशा में ट्रांसफार्मर ले जा रहा ट्रक कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर और ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रक और कैंटर के चालकों ने कूदकर जान बचाई और दोनों भाग गए। ट्रांसफार्मर के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से पांच घंटे में 25 दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक के पीछ लगे ट्राले में बिजली का ट्रांसफार्मर रखा था। ट्रक चालक ईस्टर्न पेरिफेरल के पास ट्राले को मोड़ रहा था। इसी दौरान बागपत की ओर से आ रहा कैंटर ट्रक से टकरा गया। कैंटर में कपड़े का माल भरा था। आग के बाद कैंटर में भरा पूरा माल जल गया। बताया गया कि ग्लोब ईको लॉजिस्टिक्स का ट्रक-ट्राला अहमदाबाद से नोएडा ट्रांसफार्मर लेकर जा रहा था। दूसरा वाहन जगदंबा ट्रांसपोर्ट गाजियाबाद का था, जिसमें कपड़े की गांठें भरी हुई थीं। हादसे में ट्रक और कैंटर में लगी आग हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। थाना प्रभारी रविंद्र पंत ने बताया कि मौके पर दोनों वाहनों के चालक परिचालक नहीं मिले। एफएसओ कमलेश मिश्रा ने बताया कि सूचना पर मौके पर चार दमकल की गाड़ियां भेजी गई। आग भीषण थी तो चार गाड़ियों को कई बार पानी भरने के लिए भेजा गया। 25 बार पानी भरकर लाई गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें