महिला सिपाही ने पूर्व सहकर्मी पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
गाजियाबाद। कविनगर थाने में एक महिला सिपाही ने अपने पूर्व सहकर्मी पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला सिपाही का कहना है कैलाशपुरम में रहने वाले सिपाही देवव्रत पूर्व में गाजियाबाद में तैनात था। आठ साल से उसकी पहचान थी। आरोप है कि देवव्रत ने उनके घर आना जाना शुरू कर दिया और संबंध बनाने लगा। देवव्रत ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। महिला सिपाही का कहना है कि उसने उन्हें बदनाम कर दिया। मामले में पीड़िता ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक संबंध बनाने, ब्लैकमेल करने, नशीली पदार्थ पिलाने, मारपीट करने और धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कविनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला सिपाही का कहना है कि उनकी तैनाती वर्तमान में हापुड़ में तैनात है जबकि देवव्रत अलीगढ़ में तैनात है। उनका कहना है कि उन दोनों के बीच आठ सालों से संबंध हैं। इस कारण उनके घर में विवाद रहता है। मना करने पर भी देवव्रत उनके घर शराब पीकर आता है मारपीट तक आस पड़ोस में बदनाम करता है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। इसकी जानकारी उनके पति को भी हो गई। पति ने तलाक का केस डाल दिया। उनका छह साल का बेटा है। इसके बावजूद भी देवव्रत उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। इससे परेशान होकर उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सिहानी गेट थाने में भी सिपाही ने किया हंगामा
पुलिस का कहना है कि सिहानी गेट थाने के सरकारी क्वार्टर में रहने वाली महिला दरोगा के पास महिला सिपाही आई थी। महिला सिपाही का कहना है कि इसकी जानकारी देवव्रत को हो गई और वह वहां शराब के नशे में आ गया और हंगामा करने लगा। महिला सिपाही ने इस संबंध में सिहानी गेट थाने में भी शिकायत दी है।