फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़काऊ संदेश डालने पर 10 और अकाउंट कराए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भड़काऊ संदेश डालने पर 10 और अकाउंट कराए बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। भाजपा की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के बाद कुछ खुराफाती सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। पुलिस ने ऐसे 10 और लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट बंद करा दिए हैं। ये लोग लगातार भड़काऊ संदेश डाल रहे थे। कोई पिछले जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा का वीडियो साझा कर रहा था तो कोई नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट कर रहा था। इससे पहले 20 अकाउंट बंद कराए गए थे। पांच दिन में 30 बंद हो चुके हैं। कई और पर कार्रवाई हो सकती है।
पुलिस की साइबर सेल ऐसे वीडियो पर नजर रखे हुए हैं। बंद कराए गए सोशल मीडिया अकाउंट में से एक व्हाट्स एप अकाउंट डासना के पास मसूरी क्षेत्र का बताया गया है। इस पर पिछले जुमा को देश के कई हिस्सो में हुई हिंसा के वीडियो स्टेटस पर लगाए गए थे। एक फेसबुक अकाउंट खोड़ा क्षेत्र का बताया गया है। इसमें ज्ञानवापी प्रकरण पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। कई लोगों ने ट्वीटर पर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया है। एसएसपी ने सोशल मीडिया संबंधी एक एडवाइजरी भी जारी कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की। इसमें कहा गया है कि किसी भी मेसेज को बिना पढ़े और बिना जांचे परखे आगे न भेजें। किसी पोस्ट पर धर्म व जाति से जोड़कर टिप्पणी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने के कोशिश करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। भड़काऊ मेसेज व टिप्पणी करने वालों के अकाउंट बंद कराकर साइबर सेल से रिपोर्ट मांगी गई है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें