फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के लिए शातिरों ने बनाया पीएम के नाम का एप

विज्ञापन
विज्ञापन
ठगी के लिए शातिरों ने बनाया पीएम के नाम का एप
विज्ञापन

गाजियाबाद। शातिरों ने ठगी करने के लिए पीएम के नाम से नया लोन एप बनाया है। इसका लिंक शातिरों ने सोशल मीडिया पर डाला है जो उसे डाउनलोड कर रहा है, उसके फोन का डाटा चोरी कर उसके साथ ठगी कर रहे हैं। ठग एप पर सात हजार रुपये का लोन दिखाकर 3850 रुपये उनके खाते में डाल रहे हैं। इसके बाद वसूली के नाम पर दुष्कर्म आरोपी, लोन चोर के नाम से बदनाम कर रहे हैं और अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर रहे हैं। पीएम लोन एप के जरिये शातिरों ने विजयनगर के सेक्टर-नौ निवासी एक युवक को निशाना बनाया है।
विजयनगर निवासी युवक का कहना है कि उन्हें फेसबुक पर प्रधानमंत्री लोन एप के नाम से लिंक मिला। जिसे उन्होंने खोला तो एप डाउनलोड हो गई। उसमें सात हजार रुपये का लोन दिखाया गया और आधार व पैन कार्ड की जानकारी मांगी। इसके बाद उनके खाते में 3850 रुपये का लोन आ गया। इस संबंध में उन्होंने एप को मेल की तो कोई जवाब नहीं आया। एक हफ्ते बाद उनके पास रुपये लौटाने का मेसेज आया जो उन्होंने वापस कर दिए और उसकी जानकारी भी उन्होंने भेज दी लेकिन शातिरों ने रुपये उनके पास आने से इनकार कर दिया और धमकी देने लगे। युवक का कहना है कि ठग उनके पास अलग-अलग नंबरों से फोन कर उनकी दुष्कर्म आरोपी लिखकर अश्लील फोटो वायरल कर रहे हैं। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 रिश्तेदारों को गारंटर बताकर किया परेशान
शातिर लोन देने के बाद लोगों के रिश्तेदारों को लोन लेने वाले का गारंटर बनाकर उन पर वसूली का दबाव बना रहे हैं। ठगी के लिए शातिरों ने 12 रिश्तेदारों पर फोन कर परेशान किया है। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाली महिला ने मामले की शिकायत की है। महिला का कहना है कि रुपये की जरूरत पड़ने पर एक एप से लोन लिया था। लोन लेने के बाद उन्होंने कुछ दिन बाद चुका दिया लेकिन आरोपी लगातार रुपये मांग रहे हैं। रुपये न देने पर शातिर उन्हें लोन चोर बताकर रिश्तेदारों में मेसेज कर रहे हैं और उन्हें गारंटर बताकर उनसे वसूली कर रहेे हैं। साथ ही उनकी अश्लील फोटो बनाकर भी भेजकर धमकी दे रहे हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से शातिरों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें