फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वालों को गर्भवती ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वालों को गर्भवती ने दौड़ाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में आठ महीने की गर्भवती महिला ने डेबिट कार्ड बदलकर ठगी करने वाले युवकों के मंसूबों पर अपनी सर्तकता और बहादुरी से पानी फेर दिया। एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में ठगों ने महिला का डेबिट कार्ड बदलने की कोशिश की लेकिन महिला ने शोर मचा दिया। इससे ठग भाग खड़े हुए। महिला ने 500 मीटर तक इनका पीछा किया। पुलिस ने छानबीन के दौरान घटना के एक दिन बाद एक आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

विजयनगर निवासी सपना राजौरिया जरूरी काम के लिए शुक्रवार को गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से नकदी निकालने गई थीं। इस दौरान दोनों युवक एटीएम बूथ पर पहले से मौजूद थे। सपना के बूथ में प्रवेश करते ही उन्हें पहले रकम निकालने का प्रस्ताव दिया। चार हजार रुपये निकालने के बाद वे वापस घर को जाने लगीं तो आनंद ने उनसे कहा कि वे स्लिप भी निकाल लें, जब तक स्लिप नहीं निकालेंगी, दूसरे लोग नकदी नहीं निकाल सकेंगे। जल्दी घर जाने की वजह से उन्होंने बिना बहस में पड़े दोबारा एटीएम डालकर स्लिप निकालने लगीं। इस बीच आनंद ने बीच में ही मशीन का बटन दबाकर उनका बैलेंस स्क्रीन पर दिखा दिया। महिला के विरोध करने पर दोनों बहस करने लगे। इस बीच दूसरे युवक ने उनके एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड जैसा ही कार्ड उनके कार्ड से बदलते हुए हाथ में थमा दिया। अदला-बदली को भांपते हुए उन्होंने तुरंत युवकों से अपना कार्ड देने के लिए कहा। इस पर दोनों तेजी से बूथ का गेट सपना के मुंह पर मारते हुए भागने लगे। सपना ने शोर मचाते हुए उनका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अगले दिन एक आरोपी आनंद कुमार पुत्र रामकुमार निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें