फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को वीडियो कॉल कर फंदे से झूली महिला सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
पति को वीडियो कॉल कर फंदे से झूली महिला सिपाही
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के गोविंदपुरम स्थित आरकेपुरम द्वितीय में बुधवार रात करीब 11 बजे महिला सिपाही रोहिणी मलिक (28) ने अपने फौजी पति संदीप मलिक को वीडियो कॉल करके फंदे से झूल गई। संदीप ने कॉल पर रोहिणी को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। संदीप ने उसे रोकने के लिए मकान मालिक को सूचना दी। जब तक मकान मालिक पहुंचे तब रोहिणी की मौत हो गई।
रोहिणी मूलरूप से बुलंदशहर के अगौता थाना क्षेत्र की मानपुर गांव की रहने वाली हैं। वह 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थीं। चार साल पहले रोहिणी की शादी गौतमबुद्धनगर के जारचा निवासी संदीप मलिक से हुई थी। संदीप भारतीय सेना में हैं, वर्तमान में वह जालंधर में तैनात हैं। रोहिणी और संदीप का दो साल का बेटा है। रोहिणी ने अपने बेटे को मायके में छोड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात रोहिणी अपने पति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर रोहिणी फंदा लगाने लगी। रोहिणी को फंदा लगाते देख संदीप ने काफी रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। मौके पर पहुंचे मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सीओ कविनगर अवनीश कुमार का कहना है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी की सुरक्षा में थी तैनात
रोहिणी गाजियाबाद कचहरी की सुरक्षा में तैनात थी और आरके पुरम में किराए के मकान में रह रही थी। पुलिस आत्महत्या का घरेलू विवाद कारण मान रही है, हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें