फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर के लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक सोसायटी में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 17वीं मंजिल से गिरकर 47 वर्षीय रंजना साहनी की मौत हो गई। तेज आवाज सुनकर सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। सोसायटी के सुरक्षाकर्मी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रंजना ने डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की है। हालांकि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नितिन साहनी लैंड क्राफ्ट सोसायटी में 17वीं मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहते हैं। नितिन एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। नितिन अपनी पत्नी रंजना और 22 वर्षीय बेटे व 18 वर्षीय बेटी के साथ रहते हैं। बताया गया कि रंजना बुधवार सुबह साढ़े चार बजे बालकनी से कूद गईं। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य सोए हुए थे। कविनगर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार के मुताबिक रंजना बीमार चल रही थीं। प्रारंभिक जांच में डिप्रेशन में रहने की बात सामने आई है। हालांकि दूसरे पहलू पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें