फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने धमकी देकर 5 लाख रुपये मांगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर मांग रहा था पांच लाख
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र निवासी युवती की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने वाले आरोपी को परिजनों ने राजनगर एक्सटेंशन में दबोच लिया। लोगों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक का नाम विशांत निवासी मुरादनगर बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मुरादनगर के हिसाली गांव निवासी आरोपी विशांत एक नंदग्राम निवासी एक व्यक्ति की भतीजी को काफी समय से धमकी दे रहा था। आरोप है कि वह फोटो और वीडियो एडिट करके वायरल करने की धमकी दे रहा था। रुपये ना देने पर उसने वीडियो इंस्टाग्राम पर और अपने दोस्तों में वायरल कर दी। इससे परेशान होकर युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों को परिचित से जानकारी मिली की परेशान करने वाला युवक विशांत राजनगर एक्सटेंशन में है उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसका मोबाइल खंगाला गया तो उसके फोन में युवती की वीडियो मिली।
विज्ञापन

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें