फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कार पर चढ़कर नाचे, दूसरे दिन थाने में लगाई उठक-बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन कार पर चढ़कर नाचे, दूसरे दिन थाने में लगाई उठक-बैठक
विज्ञापन

गाजियाबाद। शुक्रवार रात लालकुआं के पास एनएच-9 पर अर्टिका गाड़ी पर शराब के नशे में पांच युवकों के नाचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस ने कार पर 20 हजार रुपये का चालान कर दिया। वहीं कविनगर थाना पुलिस ने युवकों को थाने बुलाकर शांति भंग की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उठक-बैठक लगवाई। वायरल वीडियो में एक सफेद रंग की कार की छत पर चढ़कर कुछ युवक शराब के नशे में नाचते नजर आ रहे हैं। उनमें से एक युवक के हाथ में शराब की बोतल भी है। पांचों युवक हाईवे पर हुड़दंग मचा रहे हैं। इसी दौरान पास से गुजर रही एक कार सवार व्यक्ति ने उनकी वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने उस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बम्हैटा निवासी एक युवक के जन्मदिन पर पांच युवक पार्टी करने निकले। उनमें से एक युवक अपने फूफा की कार लेकर आया था। कविनगर थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पांच युवकों को पकड़ा लिया गया है। सभी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। युवकों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें