फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड एप्पल के मामले में इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेड एप्पल के मामले में इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों पर मुकदमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। रेड एप्पल समेत 50 फर्जी कंपनी बनाकर 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पीएनबी और एसबीआई के बाद अब इलाहाबाद बैंक का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी के संचालक और धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी राजकुमार जैन ने मिलीभगत कर नवयुग मार्केट स्थित इलाहाबाद बैंक के बाहर कंपनी का प्रचार किया था। इस प्रचार को देखकर लोग बैंक में पूछताछ करने आते थे तो प्रोजेक्ट की सराहना कर उन्हें लोन देने का भी प्रलोभन दिया जाता था। अब मुरादनगर निवासी आवंटी अवनीश कुमार ने इलाहाबाद बैंक के लोन विभाग के अधिकारियों पर भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में 10 नए मुकदमे दर्ज हुए हैं। अब मुकदमों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है।
मुरादनगर की गांधी कॉलोनी निवासी अवनीश कुमार का कहना है कि सिहानी गेट पुलिस चौकी बाजार के पास इलाहाबाद बैंक के बाहर रेड एप्पल रेजीडेंसी प्रोजेक्ट का बैनर लगा था। बैंक में संपर्क करने पर अशोक कुमार नाम के व्यक्ति ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी और तत्काल लोन कराने का दावा किया। 2013 में ही उन्होंने 25.83 लाख रुपये का एक फ्लैट बुक कराया। तय समय में आरोपियों ने उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। वहीं, फ्लैट बनाने के लिए कंपनी संचालकों ने बैंक की सांठगांठ से लोन ले लिया। इसके बाद उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। अवनीश कुमार ने अब इलाहाबाद बैंक के लोन विभाग के अधिकारी अशोक कुमार समेत 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं, वसुंधरा निवासी संजय कुमार राठौर का कहना है कि रेड एप्पल रेजीडेंसी प्रोजेक्ट में कंपनी के एजेंट ने उन्हें स्टेेट बैंक ऑफ पटियाला द्वारा फाइनेंस करने और फ्लैट का कब्जा ना मिलने तक लोन की किस्त नहीं देने की बात कही थी। फ्लैट बुक करने के बाद आरोपियों ने पीएनबी की आनंद विहार शाखा से 20 लाख रुपये का लोन करा लिया। तय समय में जब फ्लैट नहीं मिला तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। उनका कहना है कि वर्ष 2018 तक लोन की किस्त भरनी पड़ी। उनके साथ 24.13 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
-----
10 नए मामलों में 2.30 करोड़ की ठगी का हुआ खुलासा
हाल ही में दर्ज हुए 10 नए मामलों में सामने आया कि आरोपियों ने लोगों को अच्छे मुनाफे का लालच और फ्लैट का कब्जा मिलने से पहले लोन की कोई किस्त नहीं व नामी बैंक द्वारा फाइनेंस करने का झांसा देकर करीब 2.30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इन मामलों में अशोक, मंगतराम, अवनीश कुमार, श्वेता, संजय कुमार राठौर, महेश कुमार, महेंद्र कुमार सिंघल, सुषमा सिंघल, टी वसंधा और सतीश चंद्र अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
------
7 आरोपी हो चुके गिरफ्तार, 16 फरार
धोखाधड़ी के मामले अभी तक कंपनी के निदेशक राजकुमार जैन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस फरार प्रतीक जैन, अक्षय जैन और तत्कालीन बैंक अधिकारी समेत अन्य 16 आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

------
आरोपियों के पासपोर्ट निलंबित कराएगी पुलिस
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि 100 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले के मुख्य आरोपी राजकुमार जैन के पास से उसका दुबई का नागरिकता कार्ड मिला था, वह विदेश भागने की फिराक में था। अन्य आरोपी भी फर्जी पहचान पत्र तैयार कर विदेश भगाने की तैयारी कर रहे थे। एलआईयू की मदद से अन्य आरोपियों के पासपोर्ट के बारे में जानकारी की जा रही है। जिन्हें निलंबित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें