फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में आने से पहले न लिखें 2 डीजी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में आने से पहले न लिखें 2 डीजी दवा
विज्ञापन

गाजियाबाद। आईएमए ने प्राइवेट डॉक्टरों को डीआरडीओ की 2 डीजी दवा आने से पहले मरीजों को पर्चे पर न लिखने की एडवाइजरी जारी की है। डीआरडीओ की 2डीजी दवा लॉन्च होने के साथ ही शासन स्तर से इसे मंगवाने के लिए जिला स्तर पर निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने दवाएं नहीं मंगवाई हैं। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता का कहना है कि दवा मंगवाने के लिए शासन स्तर से अभी तक कोई निर्देश नहीं मिला है। बिना दवाई आए ही प्राइवेट डॉक्टरों ने मरीजों को दवा लिखनी शुरु कर दी है। इससे मरीजों के तीमारदार परेशान होते हैं।
विज्ञापन

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि डीआरडीओ की दवा हाल ही में लांच हुई है। अभी तक यह दवाई बाजार में मौजूद नहीं है। ऐसे में मरीजों को दवा लिखने के बाद उनके तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। जब तक दवा सरकारी या निजी स्तर पर जिले में मिलना शुरू न हो जाए तब तक प्राइवेट डॉक्टरों को सलाह दी गई कि मरीजों को दवाई न लिखें। उन्होंने बताया कि दवाई मंगाने के बारे में जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें