फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पड़ोसी के घर में खेल रहा था चार साल का मासूम, किशोर ने बहाने से बुलाकर किया गंदा काम, जख्मी हाल में पहुंचा घर

Sat, 04 Dec 2021 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

जख्मी हालत में पहुंचे बच्चे ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता को बताया गया। आरोप है कि बच्चे का पिता आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके परिजनों ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर में पड़ोसी किशोर द्वारा चार साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस हरकत में आई। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल निवासी दंपती प्रताप विहार में चार वर्षीय बेटे के साथ दूसरी मंजिल के फ्लैट में रहते हैं। वह मोमोज की ठेली लगाकर गुजर बसर करते हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी नेपाल में परिजनों के साथ रहती है।

बच्चे की मौसी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े 7 बजे आरोपी की दो छोटी बहनें आईं और खेलने के लिए अपने फ्लैट में ले गईं। तीनों खेल रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने उसे बहाने से अपने पास बुलाया और बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन


जख्मी हालत में पहुंचे बच्चे ने मां को आपबीती बताई, जिसके बाद पिता को बताया गया। आरोप है कि बच्चे का पिता आरोपी के घर शिकायत करने गया तो उसके परिजनों ने उसे कई थप्पड़ जड़ दिए।

शिकायत के बावजूद तीन दिन में नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित परिजनों का कहना है कि उन्होंने बुधवार को प्रताप विहार चौकी में तहरीर दे दी थी। पुलिस आरोपी के घर गई तो वह शादी में गया हुआ था। उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। विजयनगर एसएचओ योगेंद्र मलिक का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें