फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम में एक सोसायटी में लगी आग, चार फ्लैट में फैली लपटों पर काबू पाने की कोशिश

Sat, 18 May 2024 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंदिरापुरम की एक सोसायटी में आग लग गई। आग लगने के बाद आनन-फानन सोसायटी के कई फ्लैट को खाली कराया गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अरिहंत हार्मनी सोसायटी में जनरेटर में आग लग गई। आग जनरेटर से बराबर के फ्लैट में भी पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल दमकल की कई गाड़ियों के साथ आग पर काबू पाने में लगे हैं। सोसायटी के कई फ्लैट को खाली करा लिया गया है। 

सोसायटी की विस्टा -2 टावर में चार फ्लैट के अंदर आग बुझाने का काम चल रहा है। सोसायटी के जिस टावर में आग लगी है। उसमें सेकंड फ्लोर पर फ्लैट में रहने वाली स्वेता ने बताया कि सूचना के बाद दमकल की गाड़ी आईं, लेकिन इनसे पहले ही सोसायटी के लोग आग को बुझाने में जुटे हुए थे। जब आग तेजी से फैलने लगी तो लोग फ्लैट से बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


टावर में आग से काफी नुकसान हो गया। गैस पाइपलाइन लीक होने से आग तेजी से फैलती गई। दमकल विभाग के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि कंट्रोल रूम पर 12:29 बजे आग की सूचना मिली थी। तत्काल वैशाली स्टेशन से 2 गाड़ियां सोसायटी के लिए रवाना हो गईं।

गाजियाबाद के हापुड़ रोड पर चलती हुई कार में लगी आग
वहीं दूसरी तरफ गाजियाबाद में हापुड़ रोड चलती हुई एक कार में अचानक आग लग गई। जिसके बाद तत्काल ही दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। घटना के दौरान कार में सवार लोगों ने बाहर निकल कर अपनी जाम बचा ली। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें