फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: लोनी में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Sun, 27 Mar 2022 02:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी

सार

बंथला मार्ग टोली मोहल्ला कॉलोनी में जाकिर अली परिवार के साथ रहते हैं। घर के नीचे उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम बना रखा है। सुबह करीब सात बजे शोरूम से धुआं उठता देखकर लोगों ने उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोली मोहल्ला कॉलोनी स्थित एक इलेक्ट्रानिक शोरूम में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब 10 पानी के टैंकरों के मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बंथला मार्ग टोली मोहल्ला कॉलोनी में जाकिर अली परिवार के साथ रहते हैं। घर के नीचे उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान का शोरूम बना रखा है। उनके घर का रास्ता पीछे की तरफ से है। सुबह करीब सात बजे शोरूम से धुआं उठता देखकर लोगों ने उन्हें जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने नीचे आ कर शोरूम का शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक के बाद एक 10 गाडियों को मौके पर बुलाया गया। दुकान में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

दमकल कर्मी करीब दो घंटे में आग पर काबू पा सके। दमकल अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें