फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ लोग गिरफ्तार,

Fri, 28 Jan 2022 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीएससी पास अंकित गुप्ता स्टोर को चला रहा था। जिन्होंने असम की आसूजा कंपनी से संपर्क करके आधार कार्ड बनाने की लॉगइन आईडी बनवा ली।
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद साइबर सेल और सर्विस लाइन टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह की सदस्य बस अड्डा चौकी क्षेत्र में एक्सप्रेस मार्केट में यमुना मार्केट बिल्डिंग में फर्जी आधार कार्ड सेंटर चला रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 209 अंगूठा निशान रबड़ के बने हुए, 137 फर्जी आधार कार्ड, 61 आई रेटीना पेपर पर छपे हुए, 30 लैपटॉप, 9 मोबाइल फोन, 5 आई स्कैनर, 3 थंब स्कैनर, प्रिंटर समेत अन्य उपकरण बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बीएससी पास अंकित गुप्ता स्टोर को चला रहा था। जिन्होंने असम की आसूजा कंपनी से संपर्क करके आधार कार्ड बनाने की लॉगइन आईडी बनवा ली। इसके बाद नोएडा की फ्रंटेक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म से कई सुपरवाइजर और ऑपरेटर की आईडी बनवाई, जो अलग-अलग क्षेत्रों में संचालित हैं।
विज्ञापन


आरोपी झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को टारगेट करके उनके आधार कार्ड बनाते थे। जिसकी एवज में पूरा आधार कार्ड बनाने के 5 हजार रुपये और नाम व पता बदलने के दो-तीन हजार रुपये लेते थे। गिरोह के सदस्यों ने अब तक लगभग 30,000 जी आधार कार्ड बना दिए हैं।

सीओ प्रथम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा से खिलवाड़ करके गिरोह आधार कार्ड बना रहे थे। इन लोगों ने जिनके आधार कार्ड बनाए हैं उन लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है। वहीं यूआईडीएआई को भी इसकी सूचना दी गई है। उनके स्तर से भी जांच की जा रही है। बाकी अन्य फरार लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें