फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: नशे की हालत में तेज रफ्तार कार चालक ने दो बच्चियों को रौंदा, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित नंदी पार्क कट के सामने दो बच्चियों को कार से टक्कर मारने की सूचना मिली।
विज्ञापन
गाजियाबाद हादसे में घायल हुईं बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में गुरुवार दोपहर को तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही दो बच्चियों को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और कार के एयरबैग खुल गए। कार सवार पांचों युवक नशे की हालत में धुत थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद कार सावर चार युवक मौके से फरार हो गए और पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। दोनों बच्चियों को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियों के बेहोश होने के कारण उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस बच्चियों की फोटो दिखाकर उनके परिजनों की तलाश करने में जुटी है।

नंदग्राम थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित नंदी पार्क कट के सामने दो बच्चियों को कार से टक्कर मारने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में बलेनो कार खड़ी मिली। जहां अन्य कोई ओर व्यक्ति नहीं था।
विज्ञापन


आसपास जानकारी करने पर पता चला कि नगर निगम के वाहन की मदद से घायल दोनों बच्चियों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एमएमजी अस्पताल पहुंची तो वहां बच्चियों के बेहोश होने की वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस बच्चियों के परिजनों को तलाशने का प्रयास कर रही है।

स्टेयरिंग फ्री होने से हुआ हादसा, दो को हिरासत में लिया
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हादसा कार का स्टेयरिंग फ्री होने से हुआ था। पुलिस को इसकी जानकारी कार से बरामद एक मोबाइल पर कॉल आने से हुई। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले ने अपनी पहचान साहिबाबाद निवासी फैसल बताई और कार में मिले फोन को अपना बताया। जिसे पुलिस ने थाने बुला लिया। फैसल ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को बताई। फैसल ने बताया कि कार में पांच दोस्त सवार थे। सभी ने शराब पी रखी थी। कार को नंदग्राम निवासी बंटी कार चला रहा था जो बंटी के मालिक की है। फैसल ने बताया कि वह राजनगर एक्सटेंशन से होते हुए रिवर हिंडन मेट्रो स्टेशन की ओर जा रहे थे। नंदीपार्क कट के पास कार का स्टेयरिंग अचानक फ्री हो गया और कार अनियंत्रित हो गई। उसी दौरान सड़क पार कर रही दो बच्चियां कार की चपेट में आ गईं। पुलिस ने इस मामले में कार को कब्जे में लेकर फैसल और बंटी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें