फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

डासना देवी मंदिर प्रकरणः घटना के 26 दिन बाद क्राइम सीन को दोहराएगी पुलिस, साधू पर हुआ था जानलेवा हमला

Mon, 06 Sep 2021 09:28 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

डासना देवी मंदिर में 10 अगस्त को तड़के साढ़े तीन बजे अतिथि साधू स्वामी नरेशानंद पर पेपर कटर से हमला कर किया गया था। घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है।
साधु नरेशानंद पर डासना मंदिर में हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में अतिथि साधू पर हुए हमले के मामले में पुलिस 26 दिन बाद क्राइम सीन दोहराएगी। अभी तक पुलिस हमले के एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस जांच कर रही है कि घटना के 35 मिनट तक साधू को बराबर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्यों भर्ती नहीं कराया गया? 112 और 108 नंबर पर कॉल नहीं की गई। मौजूद पुलिस को देर से जानकारी क्यों दी गई? 



डासना देवी मंदिर में 10 अगस्त को तड़के साढ़े तीन बजे अतिथि साधू स्वामी नरेशानंद पर पेपर कटर से हमला कर किया गया था। घटना के 26 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है। अब पुलिस पूरी घटना का क्राइम सीन दोहराएगी।

पुलिस का कहना है कि अभी तक आरोपी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति बाहर का है या अंदर का है। यह क्राइम सीन और घटना के समय की कॉल डिटेल व नेटवर्किंग से पता लगाया जाएगा। उस वक्त किस नंबर से किस व्यक्ति को कॉल की गई। वहां आसपास कौन-कौन से नंबर थे। पहला कॉल घटना के समय किसने किसको किया। सवाल है कि इन सभी बिंदुओं पर पुलिस इतने दिन बाद जांच कर रही है। यदि यही जांच पहले की होती तो शायद अब तक आरोपी को पकड़ा जा सकता था।

विज्ञापन

112 और 108 नंबर को नहीं दी सूचना

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मंदिर के पदाधिकारियों ने 112 और 108 नंबर पर कॉल करने की जानकारी दी थी, लेकिन जांच में न तो 112 नबंर पर कॉल हुई है और न ही 108 नंबर पर। पुलिस का कहना है कि यह जानकारी पुलिस को गलत दी गई। साथ ही प्राथमिक उपचार के लिए सबसे पहले पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना था। जबकि 35 मिनट तक साधू घायल अवस्था में मंदिर के अंदर ही घूमते रहे।

घटना का होगा रीक्रिएशन
डासना मंदिर में साधू पर हमले की जांच में कई बिंदू सामने आए हैं। पुलिस पूरी घटना का रीक्रिएशन करेगी। घटना के बाद किससे संपर्क किया गया, किस नंबर से किसको कितनी कॉल हुईं इसकी भी जांच की जा रही है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं।-डॉ. ईरज राजा, एसपी देहात
Next
AU ऐप में पढ़ें