फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत

Wed, 25 May 2022 04:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस का कहना है कि शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि इनकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार में छह लोग सवार थे, जो हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें दिल्ली से नागपुर के लिए ट्रेन में बैठना था। कार में रुड़की के दुर्गा कॉलोनी निवासी सविता (22), अवधेश, अमेठी औरंगाबाद हरिद्वार निवासी अनुज कुमार (22), निशा (17) सिरचंदी भगवानपुर निवासी चंद्रप्रकाश और शिवम सवार थे।

हादसे में सविता और चंद्रप्रकाश की मौत हो गई। जबकि घायलों को गाजियाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया और शवों को कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर काफी जाम लग गया जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें